प्रदेश अध्यक्ष मुंडे का जन्मदिन जिले में विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_12.html
चंद्रपुर। राज्य पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वसंत मुंडे का जन्मदिन पूरे राज्य में विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया। चंद्रपुर जिले की शाखा सहित अनेक तहसीलों की शाखाओं में भी प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। चंद्रपुर जिले की शाखा ने जिला कार्यालय में केक काटकर तथा जिला अस्पताल में महिलाओं और बच्चों को फल तथा बिस्किट वितरित करके जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर पूर्व विदर्भ अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे प्रमुखता से उपस्थित थे, साथ ही जिला अध्यक्ष सुनील बोकडे, कार्याध्यक्ष जितेंद्र चोरड़िया, उपाध्यक्ष प्रा. धनराज खनोरकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विदर्भ मुल तहसील संघ के अध्यक्ष सतीश आकुलवार, सचिव मनीष रक्शमवार के नेतृत्व में उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
चिमूर तहसील शाखा ने पूर्व विदर्भ उपाध्यक्ष प्रदीप रामटेके के उपस्थिती में कैलेंडर का प्रकाशन एवं ग्रामीण अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष केवलसिंग नए तथा पुराने कार्यकर्ता उपस्थित थे। तहसील संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य मोरेस्वर् उधोज्वार् की उपस्थिति में मरीजो को फल बांटकर तथा वृक्षारोपण करके जन्मदिन मनाया गया।
वरोरा संघ ने विद्यार्थियों को शालेय् साहित्य बांट कर जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। भद्रावती तहसील की शाखा ने ब्लैंकेट का वितरण तथा कैलेंडर के प्रकाशन के साथ जन्मदिन मनाया। नागभीड, राजुरा, घुग्गुस् शाखा ने ग्रामीण अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित कर संघ के राज्य अध्यक्ष वसंत मुंडे, राज्य के महासचिव विश्वास राव आरोटे, जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौरडिया का जन्मदिन मनाया।