विलास लारोकर को उत्कृष्ट फोटोग्राफी का पुरस्कार
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल्ल पटेल ने किया सम्मानित
नागपुर। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, शहर के जाने - माने फोटोग्राफर विलास लारोकर को उत्कृष्ट फोटोग्राफी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम नागपुर शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता विशाल खांडेकर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अनिल देशमुख तथा राकाँ नेता प्रफुल पटेल के हाथों उन्हें पुरस्कृत किया गया.
विलास लारोकर अपनी फोटोग्राफी में दिन रात व्यस्त रहकर अपनी बखुबी फोटोग्राफीता के माध्यम से समाज तथा प्रशासन का ध्यान खिंचते हुए सामाजिक कार्यों को भी तवज्जो देते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. विलास लारोकर ने कई राष्ट्रीय पार्टीयों के लिए भी काम किया है.
अनेक पुरस्कार प्राप्त विलास लारोकर ने मीडिया के साथ कार्य कर अपनी अलग पहचान शहर में बनाई है. विलास लारोकर ने फोटोग्राफी से प्राप्त आय गरीबों की भलाई के लिए भी अर्पण कर लोगों की मदद के लिए सदैव आगे रहते हैं.
उनके इसी कार्य का संज्ञान विशाल खांडेकर ने लिया तथा अनिल अहीरकर के माध्यम से यह बात गृहमंत्री तक पहुंचाई. उनके इस कार्य हेतु अनिल देशमुख तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.
