आधार लिंक के बाद ही होगा राशन वितरित
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_21.html?m=0
31 जनवरी के पहले आधार लिंक करने की अपील
नागपुर। जिलाआपूर्ति अधिकारी भास्कर तायडे ने बताया कि सार्वजनिक वितरण व्यवस्था में बायोमेट्रिक पद्धती का उपयोग कर राशन वितरित करने की नीति बनाई गई है. राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना के जिन लाभार्थियों ने अभी तक आधार लिंक नही किया ऐसे धारकों को 31 जनवरी के पहले आधार लिंक करने की अपील की गई है. जिन लाभार्थियों ने दिए गए अवधी में आधार लिंक नही किया उन्हें अगले महिने से अनाज नही मिलेगा.
अनाज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लानी चाहिए. अंत्योदय और प्राध्यान्यगट योजना के लाभार्थियों को आधार लिंक करना जरुरी है. जिले के सभी राशनकार्ड धारकों को आधार लिंक के साथ ही मोबाईल क्रमांक भी संबंधीत राशन दुकान संचालक के पास दर्ज करना जरुरी है. अभी तक 94 प्रतिशत लाभार्थियों ने आधार लिंक किया है.
