Loading...

गोशाला में विश्व सिंधी सेवा संगम ने खिलाया गुड़ और घास




नागपुर। रविवार 17 जनवरी को हरिओम बाबा गोशाला लहसुन पुर में विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रेरणा से नागपुर डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी सदस्यों के साथ गाय को 160 किलो गुड़ अपने हाथों से खिलाकर पुण्य का कार्य किया। 1 मिनी ट्रक घास का भी गोशाला को भेंट किया। 


हरिओम बाबा के मंदिर में लड्डु 11 किलो प्रसाद चढ़ाया ओर सभी आये हुए भक्तजनों को वितरित कर सब ने भी श्रद्धा पूरक ग्रहण किया। हरिओम बाबा गोशाला बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, जंहा करीब 750 गाय व बछडे है। मंदिर, प्ले ग्राउंड, बगीचा, मैडीटेशन हाल, रसोईघर। 

विश्व सिंधी सेवा संगम के सभी सदस्यों ने वँहा सात्विक भोजन ग्रहण किया जो अपने घर की तरह ही स्वादिष्ट था। उपस्थित सदस्यों के नाम अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा, बलराम ककवानी, जगदीश गेहानी, सुरेश बुधवानी, वेदप्रकाश खनूजा, रमेश मुलानी, मनमोहन, आनंद सुखेजा, सीटू चंदवानी, प्रदीप मोहनानी, आनंद लालवानी, अम्बरलाल नेनानी, हिम्मतमल पूतानी सम्मिलित हुए। सभी इस वातावरण का आनंद लिया और आगे ऐसे ही सामाजिक कार्य करने का प्रण लिया।
सामाजिक 6797207888412470671
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list