अपूर्व विज्ञान मेला का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_296.html?m=0
नागपुर। अपूर्व विज्ञान मेला २०२१ का आयोजन आरटीबीएसई और महानगर पालिका नागपुर द्वारा विज्ञान प्रसार (भारत सरकार) के सहयोग से १९ से २३ जनवरी तक किया जा रहा है। पिछले २३ वर्षों से जारी 'अपूर्व विज्ञान मेला' का आयोजन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सावधानी बरतने हेतु ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञान मेले में ५ दिनों तक १०० से भी अधिक प्रयोगों के प्रदर्शन विविध पाठशाला के विद्यार्थी तथा शिक्षक करेंगे। समय सीमा एवं प्रत्यक्ष प्रयोगों का ब्योरा अपूर्व विज्ञान मेले की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
ऑनलाइन प्रसारित विज्ञान मेला का प्रारूप पहले से बेहतर होने की जानकारी सुरेश अग्रवाल ने दी है। इस मेले का आयोजन राष्ट्रभाषा भवन, उत्तर अंबाझरी रोड नागपुर में दोपहर १२ से २ बजे तक किया जाएगा।
