भारतीय विद्यार्थी सेना ने क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_64.html
नागपुर। कॉटन मार्केट चौक पर भारतीय विद्यार्थी सेना ने महीला मुक्ती दिवस निमित्त सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर पुष्प माल्या अर्पण किया गया। साथ ही भारतीय विद्यार्थी सेना के नागपुर शहर के सभी पदाधिकारीयों ने पवित्र पाठ किया।
महिलाओं के उत्थान तथा शिक्षा के लिए सावित्री बाई फुले के योगदान को याद किया। जयंती कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय विद्यार्थी सेना शहर प्रमुख सचिन बा. शर्मा, महिला आघाडी शहर प्रमुख मीनाताई अडकणे ने किया था।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक शिव सेना महानगर संपर्क प्रमुख (एमएलसी) विधायक दुष्यंत चतुर्वेदी, शिव सेना महानगर प्रमुख प्रमोद मानमोडे, भारतीय विद्यार्थी सेना जिल्हा प्रमुख डॉ रामचरण दुबे, शिव सेना शहर प्रमुख दीपक कापसे, नितीन तिवारी है।
क्रांती ज्योती महिला मुक्ती दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित शहर प्रमुख सचिन भाऊ शर्मा, शहर प्रमुख मीनाताई अडकणे, उपशहर प्रमुख पराग दामले, प्रीती लोखंडे, दिनेश वानखेडे, प्रमुख शांतनु लांजेवार, प्रभाग प्रमुख राजेंद्र तिवारी, पोटे ताई, छकुली सहारे, राहुल खिल्लारे सहित अन्य उपस्थित थे।

