डॉ. उपाध्याय के कहानी संग्रह 'मोती पिष्टी' का लोकार्पण सम्पन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_794.html
नागपुर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोविन्द प्रसाद उपाध्याय के कहानी संग्रह 'मोती पिष्टी' का लोकार्पण तमिलनाडु के राज्यपाल मा. श्री बनवारीलाल पुरोहित के करकमलों द्वारा महापौर श्री दयाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मंच पर श्री राजेश लोया, डॉ. सन्तोष मोदी, पत्रकार आनन्द निर्वाण एवं अर्पित प्रकाशन के डॉ. कल्पेश उपाध्याय उपस्थित थे।
अपने उद्बोधन में श्री पुरोहित जी ने कहानी संग्रह में मानवीय सम्वेदनाओं के कुशल चित्रण हेतु डॉ. उपाध्याय की भूरि भूरि सराहना की। महापौर दयाशंकर तिवारी ने कोविद त्रासदी और लाकडाऊन पर लिखित कहानियों का विशेष उल्लेख किया। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व डॉ. उपाध्याय का 'सूखे दरख्त की छांव' कहानी संग्रह, दो काव्य संग्रह एवं महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी से पुरस्कृत व्यंग्य संग्रह 'बिन पेंदी के लोटा' प्रकाशित हो चुके हैं।
कार्यक्रम में सर्वश्री किसन शर्मा, राजेन्द्र पटोरिया, नीरज व्यास, डॉ. शशिकान्त शर्मा, दीनानाथ शुक्ल, अतुल त्रिवेदी, डॉ. मनोज पाण्डेय, श्रीमती शशि भार्गव, श्रीमती प्रेमलता तिवारी, श्रीमती हंसपाल, नरेंद्र परिहार, ओमप्रकाश शिव, सत्येद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी, डॉ. मधुकर वाघमारे, विजय शर्मा, टीकाराम साहू आदि साहित्यकार उपस्थित थे। डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
ReplyForward |