Loading...

रक्तदान के लिये छात्र घूमे घर घर




सिंधु युवा फोर्स जनजागृति का अभियान


नागपुर। महानगरपालिका व सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स द्वारा 10 जनवरी को महारक्तदान शिविर का आयोजन जरीपटका स्थित संत सतरामदास धर्मशाला में किया जा रहा है . 1000 से अधिक रक्तदाताओं के रक्तदान के लक्ष्य को पुरा करने के उद्देश्य से संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी के नेतृत्व और दयानंद कालेज की प्रिंसिपल डा. श्रद्धा अनीलकुमार नायडू, डा मुक्दा देशपांडे, डा सुजाता चक्रवर्ती, डा मोनाली मसीह, अनीता शर्मा, डा इंदु नामतानी, व NSS कि छात्राएं अश्विनी मोहकर, काजोल यादव, श्वेता चौरसिया, अल्फिया मलिक के साथ 

103 छात्राओं द्वारा दयालु सोसायटी, जुना जरीपटका, महात्मा फुले नगर, स्वीपर कालोनी, एल आय जी, एम आय जी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, आहुजा नगर, भीम चौक, दयानंद पार्क, कुकरेजा नगर शापिंग कॉम्प्लेक्स, इटारसी पुलिया, मोठा इंदोरा,आकार बिल्डर, गोंडवाना चौक के रहवासी इलाकों एवं इंदोरा, कमाल चौक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दस्तक देकर रक्तदान के प्रति जनजागृति अभियान चलाया. 

जिसमें  1542  ने स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए नाम और नंबर दर्ज कराये. सिंधु युवा फोर्स के सदस्यों एवं छात्राओं ने पूरी लगन और तन्मयता के साथ रिहायशी बस्तियों में घर घर मे पहुंचकर लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित किया. ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, प्रदीप बालानी, राकेश खुशालानी, एड कमल आहुजा, सुंदर मुलचंदानी, मुकेश चौधरी, सुनील बिखानी,  पिंकी केवलरामानी, सोनु चेलानी, मोहन मुलचंदानी,  कुमार खुशालानी, दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश हरीराम केवलरामानी, राजेश साधवानी, 

जगदिश केवलरामानी, प्रकाश आंनदानी,जीतु लालवानी, गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, दिलिप मीरानी,नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पियुष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, किशोर रुचवानी, टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, प्रदिप चावला, नितिन ढोलवानी, विनोद जयकल्यानी, दिनेश केवलरामानी,  रोहित चौधरी, महेश लालवानी, मनोज जानियानी,  चेतन उत्तवानी, नंदलाल वासवानी, सुनील मोटवानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी, राजेश भट्ट सहित सदस्य अभियान में शामिल हुए.
सामाजिक 7454138505513678990
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list