वी 5 की ओर से किशोर कुमार, मोहम्मद रफी को संगीतमय श्रद्धांजलि
नागपुर। वी 5 एंटरटेनमेंट द्वारा जानेमाने गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश को श्रद्धांजलि के रूप में संगीतमय तरीके से संगीत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अशफाक शेख द्वारा गाए गए सुख के सब साथी गीत से हुई। इसके बाद, अशफाक ने मेरे दुश्मन तु मेरी दोस्ती को तरसे, जाने बहार हुस्न तेरा, रोशन तुम्हीसे दुनिया, दिन ढल जाये, आज की रात मेरी दिल जैसे गीतों की प्रस्तुति दी।
विलास दांडगे ने जीवन से भरी, प्यार मांगा तुम्ही से, जाने कहा गये वो दिन, लाखो हे निगाह मै, नदिया से दरिया, कई बार युई देखा है जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। दिनेश बावनकर ने चंदन सा बदन, मै तो हर मोड पर तुझको दुंगा सदा, चांद सी मेहमुबा होगी कब, आवारा हू, वक्त करता जो वफा, तारो से सजे अपने सूरज से ऐसे गीत प्रस्तुत किये।
इसके अलावा, केतकी पैठणकर-पवार, अदिति सिरसावन द्वारा गीतों का प्रदर्शन किया गया। अशफाक शेख और अदिति शिरसावन ने युगल गीत 'जिल मिल सितारोन का आंगन' की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने जबरदस्त तरीके से प्रतिसाद दिया। विलास दांडगे और केतकी पठाणकर द्वारा प्रस्तुत, युगल गीत "तेरे चेहेरे से नज़र नहीं हटती" को दर्शकों ने खूब सराहा।
अशफाक शेख और अदिति सिरसावान ने दो और दिनेश बावनकर और अदिति ने एक युगल प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की संकल्पना दिनेश बावनकर का थी। वी 5 एंटरटेनमेंट के निदेशक अनिल पिल्ले और नितिन झाडे प्रमुख गायक थे। मानसी मुखर्जी ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।
