Loading...

7 फरवरी को सिंधु भवन में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर



नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 7 फरवरी को भव्य निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सबेरे 10 से 1 तक होंगा।

उपरोक्त जानकारी शिविर संयोजक नितिन जेसवानी और महेश ग्वालानी ने दी।।उन्होंने बताया शिविर का उद्घाटन विश्व सिंधी सेवा संगम के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी करेंगे। प्रमुख अतिथि बतौर पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पंजवानी होंगे। 

साथ ही शिविर में वी एसएसएस एस के राष्ट्रीय मेडिकल चीफ डॉ विन्की रुघवानी, आयुर्वेदिक आयुष चीफ डॉ गुरमुख ममतानी, मेंटल चीफ डॉ राकेश कृपलानी, और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी, प्रो विजय केवलरमानी  विशेष अतिथि बतौर उपस्तिथ रहेंगे। 

नितिन जेसवानी और महेश ग्वालानी ने बताया कि शिविर में नागपुर के बेहद प्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवाएं निःशुल्क देंगे। सुप्रसिद्ध कार्डियोलोजिस्ट डॉ महेश फुलवानी, मधुमेह तज्ञ डॉ परमानंद लहरवानी, नेत्र रोग तज्ञ डॉ कृषणा भोजवानी, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अमोल कडु, त्वचा रोग तज्ञ डॉ संजय दयानी, इएनटी सर्जन डॉ सन्दीप अग्रवाल,गेस्ट्रो सर्जन डॉ घनश्याम चुड़े, होमियोपेथी और सुजोक थेरेपी तज्ञ डॉ मनीषा अग्रवाल अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे। 

शिविर के सफलतार्थ  सभी टीमो में विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, महासचिव सुनीता जेसवानी, युवा महिला टीम अध्यक्ष रीत रूपानी, कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध, महासचिव शिल्पा तलरेजा, विदर्भ महिला टीम कंचन जगयासी महासचिव रिचा केवलरमानी, लता भागिया, विदर्भ पुरुष अध्यक्ष नरेश जुम्मानी, नागपुर शहर अध्यक्ष वीरभान केवलरमानी, उपाध्यक्ष कैलाश केवलरमानी, महासचिव महेश ग्वालानी, नागपुर जिल्हा अध्यक्ष मनोहर लाल आहूजा, नागपुर महिला अध्यक्ष सुनीता बजाज, महासचिव पूजा मोरयानी, कोषाध्यक्ष दिव्या जगुजा, पूर्व नागपुर महिला टीम अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, महासचिव उषा आमेसर, श्रीमती चंदवानी, सहित भूमिका प्रेमानी, किरण तोतलानी, वंदना वटियानी, धुर्वी मोटवानी, नितिन गोधानी, सहित पूर्व नागपुर युवा अध्यक्ष संयोजक नितिन जेसवानी और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के सभी पदाधिकारी कार्यकारी मंडल अथक सहयोग प्रदान कर रहे है। 

इसके अलावा विद्या बाखरू, साक्षी थारवानी, करिश्मा मोटवानी , जयश्री छाबरानी, लीना रुघवानी, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, हितिशा मुलतानी, दिव्या ग्वालानी, भावना दयानी, सपना मोटवानी का भी सहयोग मिल रहा है। निशुल्क भव्य शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु मोबाइल नंबर 9423683335 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

स्वास्थ्य 3405820817130625913
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list