कोरोना वॉरियर महेंद्र शेठ को किया सम्मानित
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लोक सेवा संस्था ने किया सम्मान
नागपुर। कोरोना काल में अनेक सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए कोरोना वॉरियर महेंद्र शेठ को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लोक सेवा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक अभिजीत वंजारी ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव सदन यादव ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष तुषार सिंग सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष सुभाष वटे, कोषाध्यक्ष ताराचंद सूर्यवंशी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि संक्रमण काल के दौरान कोरोना वॉरियर महेंद्र शेठ ने 51000 फूड पैकेट का वितरण, बाहर गांव के 50 छात्रों के आवास, भोजन की 45 दिनों तक व्यवस्था, अस्पतालों को 1300 पीपीई किट का वितरण व अपने घर लौट रहे श्रमिकों को जूते, चप्पल व कपड़ों का भी वितरण, साप्ताहिक बाजारों में 1 लाख मास्क का वितरण उन्होंने मार्च से जून माह के दौरान किया था।
