नाना पटोले बने काँग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_21.html
प्रणिती शिंदे, नसीम खान पर नई जिम्मेदारी
नागपुर/मुंबई। पिछले कुछ दिनों से काँग्रेस में शुरु परिवर्तन की चर्चाओं को आखिरकर पूर्ण विराम लगा हैं. काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर नाना पटोले की नियुक्ती की गई है. कांग्रेस हाईकमांड की ओर से यह अधिकृत घोषणा की गई. प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही कॉंग्रेस के 6 कार्यकारिणी की अध्यक्ष की नियुक्ती की गयी है.
नाना पटोले ने कल विधानसभा अध्यक्ष पद का इस्तिफा दिया. पार्टी में प्रणिती शिंदे, नसीम खान पर नई जिम्मेदारी दी. उन्हे कार्यकारिणी अध्यक्ष बना दिया गया है. उसी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शिवाजी मोघे, बसवराज पाटील, मोहम्मद आरिफ, कुणाल पाटील, चंद्रकांत खंडारे व विधायक परिणीती शिंदें का समावेश किया.
काँग्रेस में मुंबई के कांग्रेसीयो में व्याप्त नाराजगी दूर की हैं. इसी के साथ उपाध्यक्ष पद की घोषणा की गयी है. प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर शिरिष चौधरी, रमेश बागवे, हुसैन दलवाई, मोहन जोशी, रणाजित कांबळे, कैलाश गोरटयाल, बी.एल.नगराळे, शरद आहेर, एमएम नाईक, माणिकराव जगताप का चयन किया गया. मुंबई काँग्रेस की तरह महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस में भी पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष पद नये से निर्माण किया गया है.
नाना पटोले के रुप में कांग्रेस को आक्रमक प्रदेशाध्यक्ष मिला हैं. विदर्भ को प्रदेशाध्यक्ष मिले यह मांग पूरी हुई. ऐसे में अब विधानसभा अध्यक्ष पद पर किसकी नियुक्ती होती है, इस पर निगाहें लगी है. क्यो किं काँग्रेस उपमुख्यमंत्री पद लेकर विधानसभा अध्यक्ष पद छोडने को तैयार हैं, ऐसी चर्चा व्याप्त हैं.
संसदीय कमिटी में नाना पटोले, बाळासाहेब थोरात, शरद रणपिसे, अशोक चव्हाण, सुशीलकुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, शिवाजीराव पाटील, मुकुल वासनिक, रजनी पाटील, राजीव सातव, अविनाश पांडे, मिलिंद देवरा, विलास मुत्तेमवार, माणिकराव ठाकरे, भाई जगताप, के. सी पाडवी, विजय वडेट्टीवार, सुनील केदार, नितीन राऊत, वर्षा गायकवाड, अस्लम शेख, विश्वजित कदम, अमित देशमुख, वसंत पुरके, सुरेश शेट्टी, हुसेन दलवाई, अनंत गाडगीळ, बाबा सिद्धीकी, आशिष देशमुख, भालचंद्र मुणगेकर आदी का चयन किया गया है.
