राकांपा प्रदेश अध्यक्ष को मीडिया सेल ने कार्यो की सौपी फाईल
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील के नागपुर आगमन पर परीवार संवाद कार्यक्रम मे उनका स्वागत सत्कार करने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे व उनके शिस्टमंडल के साथ जैन कलार भवन उमरेड रोड नागपुर यहा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व कार्यक्रम में सहभागी बने।
जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील से मिलने नागपुर शहर व ग्रामीण के हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। परिवार संवाद कार्यक्रम के दौरान अमित दुबे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर की कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को सौपी जिसमें सभी विभागीय अध्यक्ष और नागपुर शहर पदाधिकारीयो की यादी जिसमे शहर उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन सचिव, सह - सचिव ऐसे अनेक पदाधिकारियों का समावेश है
साथ ही अमित दुबे ने अपने डेढ वर्ष के अध्यक्ष कार्यकाल की अंदाजन दो सौ पेजो की दैनिक वर्तमान पत्रों की फाईल सौपते हुवे उनके द्वारा किये गये आज तक के समस्त सामाजिक कार्यो से अवगत कराया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील इन्होने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष अमित दुबे के द्वारा इतने कम समय मे किये गए प्रशंसनीय सामाजिक कार्यो की सराहना की और भविष्य में ऐसे ही सामाजिक कार्य करते आगे बढ़ते रहना चाहिये ऐसा कहा।
इस अवसर पर विभागीय अध्यक्ष निखिल कोचे, प्रकाश पसेरकर, मनोज पौनिकर, शहर पदाधिकारी विजय विश्वकर्मा, हनी खेत्रपाल, गुरप्रीत सिंह चंडोक, सुशांत भाटिया, इंद्रजीत ज्योतवानी, मधुर सावरकर, सुनील लव्हात्रे, अमर कोचे, सचिन निकम, अरशद शेख़, अफसर अली, शीतल नंदनवार, गीता शुक्ला, शुभम उमप भारी संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर के पदाधिकारी
