Loading...

विधायक को सदर मंगलवारी बाजार चौक की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन



नागपुर। सदर, मंगलवारी बाजार चौक पर स्थित उत्कर्ष निर्माण सोसायटी को इन दिनों अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास ठाकरे को उत्कर्ष निर्माण सोसायटी के जागरूक नागरिकों ने विभिन्न समस्याओ का निवेदन सौंपा। 

निवेदन में मुख्यत: मांग करते हुए कहा है कि सुबह से शाम यहाँ ट्राफिक की समस्या से परिसर में रहनेवाले नागरिको को बहोत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़बी चौक से गड्डी गोदाम जाने वाले मार्ग पर मेट्रो रेल्वे का काम शुरू होने से यह मार्ग बंद है, जिसके चलते सारा ट्राफिक मंगलवारी बाजार से होकर जाता है, 

इनमे सिटी बस, ऐम्बुलेंस से लेकर छोटे बड़े वाहनों का समावेश है, जिस कारण यहां दुर्घटनाओं की हमेशा संभावनाएं बनी रहती है। इस मेन चौराहे पर ट्राफिक पुलिस तैनात करने की मांग भी किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रुबीना हसन, शाहिद अहेमद, इरफान खान सहित अन्य उपस्थित थे।

समाचार 7191908567714725119
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list