उपमुख्यमंत्री को सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाने सौंपा ज्ञापन
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_60.html
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश आर्य ने उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री अजीत पवार को उत्तर नागपुर के मरीजों के हितों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा की इंदौरा स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाने की अत्यंत आवश्यकता है।
इंदौरा उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है, इस क्षेत्र में अधिकांश मागासवर्गीय और स्लम में रहने वाले लोग रहते है। अधिकांश लोगो की प्रतिमाह आय 4 से 6 हजार रूपये है।
अगर उनके परिवार में सीटी स्कैन और एमआरआई करने की आवश्यकता पडती है तो इस महंगाई में ये गरीब लोग नही करा सकते है। अगर मजबूरी में करवानी पड़ी तो 6 किलो मीटर दूर रामदासपेठ निजी अस्पताल और करीब 8 किलो मीटर दूर सरकारी मेडिकल कॉलेज के सिवाय परियाय नही रहता है।
अगर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में उपरोक्त मशीने लगायी जाती है तो कामठी, कन्हान, कोराडी, सावनेर, कलमेश्वर उत्तर और मध्य नागपुर की जनता को लाभ मिलेगा। अतः आपसे अनुरोध है नागपुर स्थित इंदौरा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाने के लिये प्रावधान देने की कृपा करें, यह विनंती।