शरद गोपीदासजी बागडी की विशेष डाक टिकट प्रकाशित
नागपुर। भारतीय डाक विभाग के माय स्टैंप से - टेनंट (My Stamp SE - TENANT) योजना के अंतर्गत समय समय पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रौत्साहन देने हेतू उन महानुभावों के डाक टिकट प्रकाशित करती हैं। भारतीय डाक विभाग के इस उपक्रम से समाज में आदर्श प्रस्तुत होता है व अन्य नागरिकों को भी अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
महाराष्ट्र नागपुर के शरद गोपीदासजी को उनके सामाजिक,अध्यात्मिक मुद्दों पर लेखन, चिंतन, समाज सुधारक विचारों व महिला सशक्तिकरण, बच्चों के संस्कार - परवरिश, आदि क्षेत्रों में समाज सेवा के लिये ३ अंतरराष्ट्रीय, २८ राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ २१८ सामाजिक, व्यवसायिक, राजनीतिक संस्थाओं से संम्मानीत किया गया है। भारतीय डाक विभाग ने २७ जनवरी २०२१ को क्रमांक डी-०४३०९३ अंतर्गत शरद गोपीदासजी बागडी के लेखन, चिंतन व सामाजिक कार्यो की सराहना व प्रौत्साहित करने हेतु का विशेष डाक टिकट प्रकाशित किया गया है।
शरद बागडी को "वैल्थ क्रियेटर आँफ डिकेड २०१४" मुंबई, "समाज भूषण २०१५ दिल्ली", "माहेश्वरी आँफ द ईयर २०१६ उज्जैन", "जीवन गौरव संम्मान २०१७",राजस्थान सेवा समिति द्वारा "राजस्थान श्री २०१७", दिल्ली उपमुख्यमंत्री हाथों "संपूर्ण क्रांति पुरस्कार २०१८ दिल्ली", टाईम्स आँफ इंडिया द्वारा "टाईम्स ऐज्युकेशन अवार्ड-२०१८", माहेश्वरी दिव्य शक्ति योगपीठ अखाड़ा द्वारा "दिव्य श्री २०१८ बीड", केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, त्रिपुरा राज्यपाल रमेश बैस हाथों "भारत श्री २०१९ दिल्ली", "माहेश्वरी आँफ डिकेड २०२० राजस्थान", इंटरनेशनल ह्युमिनीटी मिशन आँरगनायजेशन द्वारा "एशिया प्राईड अवार्ड २०२१" आदि अनेकों पुरस्कार मिल चुके हैं।
विश्व शांति दूत डाँ तारे पूना, पार्श्व गायिका चंद्रकला, मनोज मोहता कलकत्ता, अनुपम मिश्रा अमेठी, मुकेश कोठरी अहमदाबाद, डाँ शरद सिकची चेन्नई, बालासाहेब मंगसुल सांगली, डाँ वर्षा चौरे मुंबई, ऐड अमीत पाँल दिल्ली, शिवप्रसाद राठी नांदेड़, हरिदास मोहता बैंगलोर आदि अनेक मित्रों, शुभचिंतकों ने शरद बागडी का अभिनंदन करते हुये बधाइयां व शुभकामनाएं दी।
