मुंबई की हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी ने अस्तित्व फाउंडेशन को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_793.html
नागपुर। मुंबई की हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विकास आमटे की अवधारणा के तहत, महाराष्ट्र में नौ सामाजिक संगठनों को समाज को मुख्यधारा में लाने और विभिन्न पिछड़े वर्गों, गरीबों और ज़रूरतमंदों के लिए कार्यरत संस्थाओ को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष, अस्तित्व फाउंडेशन नागपुर को उनके द्वारा पिछले दस वर्षों से चल रहे सामाजिक कार्यों के लिए नवरत्न पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया था।
डोंबिवली के आदित्य मंगल सभागृह में, मराठी फिल्म अभिनेता पंढरीनाथ कांबले, प्रणव पिंपलकर, अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद पिंपलकर के कर कमलो द्वारा यह पुरस्कार अस्तित्व फाउंडेशन को प्रदान किया गया। संगठन की ओर से, संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश हेडाऊ और महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुताई हेडाऊ ने पुरस्कार स्वीकार किया।
आयोजन हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी के समीर चव्हाण, गौरी पाटिल और समीर पंडित द्वारा आयोजित किया गया था। अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से, आयोजकों को धन्यवाद दिया गया और फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं को उनके निस्सीम कार्य के लिये बधाई दी गई।
