स्काउट गाइड तथा आरएसपी के विद्यार्थियों ने किया जनजागरण
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_82.html
आमगांव। विद्या निकेतन हाई स्कूल आमगांव के स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने तथा आरएसपी के विद्यार्थियों द्वारा आमगांव नगर में स्वच्छता जन जागरण रैली व सड़क सुरक्षा संदेश तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नायब तहसीलदार एस एम नागपुरे, पुलिस निरीक्षक सुभाष चौहान, पुलिस उपनिरीक्षक पठाडे मैडम इनकी उपस्थिति में नायब तहसीलदार सीमा पाटनी ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी को अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। पुलिस निरीक्षक सुभाष चौहान, नायब तहसीलदार एस एम नागपुरे, सीमा पाटने ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
स्वच्छता जन जागरण रैली का आयोजन विद्या निकेतन हाई स्कूल आम गांव के स्काउट गाइड आर एस पी यूनिट द्वारा किया गया था प्राचार्य अनिल मुरकुटे के मार्गदर्शन में आर एस वैष्णव आरती खोबरागडे ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली गांधी चौक से प्रारंभ हो कर शिव मंदिर दशामा मैं समाप्त हुई, यहां पर विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान से परिसर स्वच्छ किया गया, विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण पर गीत प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का संचालन स्काउट शिक्षक आर एस वैष्णव ने किया, आभार आरती खोबरागड़े ने व्यक्त किया। पुलिस निरीक्षक सुभाष चौहान ने विद्यार्थियों के इस कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में ऐसे ही कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पर्यावरण संवर्धन, संरक्षण समिति के मोहन नेवारे, प्रमोद कटकवार, सतीश असाटी, संतोष दुबे, नरेंद्र निखारे, कमलेश चुटे, संपत सोनी, रमन डेकाटे, राकेश रामटेके, सचिन सोमकुवर, संजू कावले, अरुण बागडे, रवि गिरिपुंजे, सुनील क्षीरसागर सहित अन्य उपस्थित थे।