नो स्कूल नो फीस :
राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील मुख्यमंत्री से चर्चा कर पालको की मांग का करेंगे समाधान
नागपुर। विदर्भ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में पालको का प्रतिनिधि मंडल महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील से मिला तथा स्कूलों द्वारा पालको से कोविड काल में मनमानी तरीके से फीस वसूली रोकने के लिए तुरंत कार्यवाही करने की मांग की लॉकडाउन के दौरान छात्रों की ३ माह की फीस माफ़ की जाये तथा शैक्षणिक वर्ष २०२० - २०२१ की स्कूलों की फीस में ५० % छूट दी जाए।
श्री अग्रवाल ने मंत्री महोदय को बताया की देश बहुत कठिन परिस्तिथि से गुजर रहा है। कोविड - १९ ने सभी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी है। लॉकडाउन के चलते देश के सभी परिवार आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे है। इस दौरान अपने आप को और परिवार को इस महामारी से बचाने में हर नागरिक जदोजहद कर रहा है।
तक़रीबन प्रदेश की सभी स्कूले १० मार्च से बंद पड़ी है और छात्र अपने घर पर ही पढ़ने के लिए मजबूर है। कई स्कूलों में परीक्षाएं भी नहीं हो पायी है अतः इस वर्ष मार्च से मई की फीस माफ़ की जाना आज की आवश्यकता है जिन पालको ने इन माह की फीस पहले ही भरदी थी उन्हें उसका क्रेडिट दिया जाए और वर्ष २०२० - २०२१ में उतना पैसा कम किया जाए।
हाल ही में ऐसा देखने में आया है की कई CBSE स्कूलों ने फीस की मांग चालू कर दी है जो पूरी तरह मानवता के खिलाफ व गैरवाजिब है स्कूल संचालको को शर्म आनी चाहिए की प्रति वर्ष फीस के करोडो रुपये डकारने के बाद भी इस तरह के संकट काल में गैर जवाबदारी बर्ताव कर रहे है रहा है . महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा राज्यमंत्री मा बच्चू कडु ने नागपुर की १५ स्कूलों का सरकारी ऑडिट करने का आदेश दिया है जिसमे यह बात सामने आयी है की इन २ वर्षो में इन स्कूलों ने तक़रीबन १०० करोड़ की गैर क़ानूनी वसूली पालको से की है हमारा निवेदन है की यह ऑडिट वर्ष २०११ से २०२१ तक का किया जाये क्युकी महाराष्ट्र में फीस एक्ट २०११ से लागु हुवा था।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा की स्पष्ट आदेश महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाये ताकि स्कूले बेवजह पालको को परेशान न करे तथा मनमानी वसूली न करे और इस वर्ष का फीस का मामला इसी वर्ष में समाप्त हो जाये ऐसा हमारा निवेदन है मंत्री महोदय श्री जयंत पाटिल ने कहा की विदर्भ पैरेंटस एसोसिएशन के द्वारा चलाया जा रहा नो स्कूल नो फीस के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है और आश्वस्त किया की इस बाबत पुरे प्रदेश से ऐसी ही मांगे आ रही है और इस बाबत वे मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे व शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ से चर्चा कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर जागरुक पालक समिति, जय जवान जय किसान संघटना के पदाधिकारी व अन्य पालकगण भी मौजूद थे।
