Loading...

मोहम्मद रफी के 50 गीतों को लगातार गाकर संजय बोरकर ने बनाया रिकॉर्ड


नागपुर। जाने - माने गायक मोहम्मद रफ़ी के सैकड़ों लोकप्रिय गाने हैं। आज भी उनकी आवाज के दिवाने इनके गीतों को सुनते हैं। नागपुर के पार्श्व गायक संजय बोरकर ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में लगभग 50 ऐसे लोकप्रिय गीतों को लगातार गाकर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। ऑनलाइन कार्यक्रम में, इस तरह मो. रफी के गीतों को लगातार गाने का यह प्रयास पहिली बार हुआ है। 

सेजल एंटरटेनमेंट की ओर से 'हिट्स ऑफ मोहम्मद रफी' इस संगीत कार्यक्रम रविवार को फेसबुक लाइव द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसमें संजय बोरकर ने मो. रफी के 50 लोकप्रिय गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुति दी। संजय बोरकर ने इस कार्यक्रम में अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसे कोरोना काल के दौरान लोगों को अपने घरों में स्वस्थ और खुश रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। 

संजय बोरकर ने शिरडीवाले साईं बाबा यह  अमर अकबर एंथनी फिल्‍म के गीत को दमदार आवाज में प्रस्तुति दी। उसके बाद, 'बहारों फूल बरसाओं' इस गीत के माध्‍यम सें उन्‍हाने कार्यक्रम में बहार लायी। संजय बोरकर, जो सुमधूर आवाज के धनी हैं, उन्‍होने बाद में हो आज मौसम बडा, आने से उसके आई बहार, अकेले है चले आओ, दिवाने का नाम तो पुछो जैसे बेहतरीन गीतों का प्रदर्शन किया। उनके हर गाने को काफी लाइक्स मिले। उन्होंने तूम मुझे यूं भूला ना पाओगे इस गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सेजल बोरकर ने किया था और कार्यक्रम की अवधारणा प्रतिमा बोरकर ने की थी। अंजलि रोही ने शानदार मंच संचालन किया। क्षितिज बोरकर और सौम्या टिपले ने भी कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। इस शो को सेजल एंटरटेनमेंट स्टूडियो से लाइव स्ट्रीम किया गया था।

कला 1168871233299697712
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list