Loading...

कोरोना की तीसरी लहर से बचने आरोग्य सेवा के लिए 600 करोड़ का करे प्रावधान !


वेदप्रकाश आर्य ने मनपा प्रशासन को लिखा पत्र

नागपुर। आज नागपुर महानगर पालिका के महापौर दयाशंकर तिवारी और मनपा आयुक्क्त को पूर्व पक्ष नेता, एनसीपी, नागपुर के वेदप्रकाश आर्य ने पत्र लिखकर मांग की है कि मनपा के 2021 - 2022 के बजट में आरोग्य सेवा के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष 500 - 600 करोड़ का प्रावधान करके, बजट जल्द से जल्द मंजूर करने की मांग की है। नागपुर महानगर पालिका क्षेत्र में अभी तक कोरोना महामारी से 8500 लोगों की मृत्यु और करीब 4.5 लाख लोग पॉजिटिव पाए गए है जिसमे अभी 54 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। 

कोरोना पॉजिटिव की दूसरी लहर में कई लोगों को अस्पताल में इलाज करने के लिए बेड नही मिल पाए उनकी मृत्यु एम्बुलेंस या घर मे बिना ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के तड़प तड़प कर मृत्यु हो गई। नागपुर महानगर पालिका का बजट करीब 2500 से 3000 करोड़ का प्रति वर्ष है जिसमे मनपा का करीब 1400 करोड़ कमिटेड खर्च होता है, जैसे पगार, साफ सफाई, बिजली, आरोग्य आदि पर खर्च होता है। 

और बाकी पैसा सीमेंट रास्ते, नाग नदी, स्ट्रीट लाइट, प्रोजेक्ट आदि पर खर्च न करते हुए मनपा का बाकी जो पैसा बचता है इस समय की कोरोना महामारी की परिस्तिथि को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका की जो पांच अस्पताल इंदिरा गांधी रुग्णालय, के टी नगर अस्पताल, पांचपावली, इम्मामवाड़ा, आयुष्मान सदर में करीब 500 ऑक्सीजन बेड की सुविधा की गई है। 

भविष्य में कोरोना महामारी की आने वाली तीसरी लहर को देखते हुए उपरोक्त अस्पतालों का विस्तार करना चाहिये। वंहा पर अतिरिक्त 500 बेड, प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू, वेंटिलेटर बेड, आदि की व्यवस्था के लिए 2021 - 2022 के बजट में 500 - 600 करोड़ का प्रावधान करना चाहिए। ताकि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु बिना इलाज के न हो।

समाचार 4362965548858779797
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list