कोरोना पीड़ितों के परिजनों को भोजन उपलब्ध करा रहा ऑरेंजसिटी फ्रेंड्स ग्रुप
कबीर मंदिर आश्रम एवं हिलटॉप बहुद्देशीय सेवा मंडल का सहयोग
नागपुर। कबीर मंदिर आश्रम,सेमिनरी हिल्स,नागपुर के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य श्री भरत गोमासे जी तथा उनके मित्रों ने ऑरेंजसिटी फ्रेंड्स ग्रुप के माध्यम से कोरोना पीड़ित मरीजों के परिजनों को हर रविवार निशुल्क भोजन प्रदान करने का कार्य शुरू किया है। मेयो,मेडिकल तथा रामदस्पेठ स्थित अस्पतालों के पास भोजन प्रदान किया गया है। खाना बांटते समय कई स्थलों पर भावुक क्षणों का भी सामना करना पड़ा,लोग बहुत ही व्यथित और मजबूर दिखे। ऐसे महामारी के दौर में अच्छे अच्छे लोगों को भोजन की आवश्यकता नजर आ रही थी।
कबीर मंदिर आश्रम के वरिष्ठ सदस्य भरत गोमासे जी को एक दिन एक अस्पताल में बड़ी ही ह्रदयविदारक घटना देखने मिली की कोरोना पीड़ित मरीजों के परिजन खाने के लिए भटक रहे हैं किंतु मिल नहीं पा रहा था। इस दृश्य को देखकर भरत जी एवं राकेश दुबे जी ने परिजनों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का निश्चय किया। इन्होंने अन्य दोस्तों से भी संपर्क किया और इन 7 दोस्तों ने मिलकर 9 मई 2021 को कबीर मंदिर आश्रम से भोजन बनाकर वितरित करने का सिलसिला शुरू कर दिया।
अपने स्वयं के खर्चे से कार्य कर रहे इन दोस्तों को कबीर मंदिर आश्रम, नागपुर ने एवं हिलटॉप बहुद्देशीय सेवा मंडल के संस्थापक सचिव श्री संजय भोंसले ने मदद का हाथ बढ़ाया है। कबीर मंदिर आश्रम ने जगह उपलब्ध कराई। संजय भोंसले ने अगले रविवार हेतु चावल और तेल प्रदान करने की जिम्मेदारी ली है। कबीर मंदिर आश्रम, ऑरेंज सिटी फ्रेंड्स ग्रुप के इस कार्य में कबीर मंदिर आश्रम के संत श्री यतीन्द्र साहेब, भरत गोमासे, गणपतराव गोमासे, वृषाली गोमासे, मंगेश अडसड, राकेश दुबे, चंदू धोटे, पंकज सिंगरोले, बालू नितनवरे, विजय पाटिल, सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र देशमुख, कबीर मंदिर आश्रम के सचिव डॉ.नंदकिशोर भगत, हिलटॉप बहुद्देशीय सेवा मंडल के पूर्व सचिव संजय भोंसले, श्यामसुंदर भगत,प्रचार प्रमुख राहुल भगत, राकेश शर्मा, प्रदीप यादव आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

