माँ की ममता का कोई मोल नही : मदर्स डे पर शानदार गीत का नजराना
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_12.html?m=0
नगर की अदाकारा ऊषा की है प्रमुख भूमिका
नागपुर। इस दुनिया में सबसे बड़ा रिश्ता मां बेटे का होता है। दुनिया में मां जैसा कोई है ही नहीं. इस मदर्स डे पर विकी पटले और उषा अमेसर एक सॉन्ग में मां बेटे के रिश्ते की परिभाषा इस 'मां' सान्ग के द्वारा दर्शा रहे हैं. यह सॉन्ग 8 तारीख को हमारा म्यूजिक छत्तीसगढ़ चैनल से रिलीज होगा. जिसके म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर टी विशाल बॉबी और इसके डीओपी रोहित लांजेवार हैं. इसमें राजेश एवं झील आमेसर ने अभिनय किया हैं.
अभिनेत्री ऊषा आमेसर का कहना है कि आज कोरोना जैसी महामारी से एक बेटे को एक मां से अलग ना करें यह ईश्वर से दुआ है . भगवान इस महामारी से लड़ने की ताकत दें और इस देश में सभी लोग स्वस्थ रहें और अच्छे से अपनी जिंदगी जिये, इस रिश्ते को विक्की इस गाने के जरिये लेकर आ रहे हैं. राइटर विक्की का कहना है कि "मां से ममता है मां से करुणा, मां से दया है। मां से प्रेम मां जैसी कोई नहीं है। मां है तो सब कुछ है वरना कुछ भी नहीं है". प्यार की ममता अगर हम कहे तो माँ के रूप में ऊषा का नाम लिया जा सकता हैं.
माँ का दिल साफ और पावन होता हैं. वह अपने बच्चें से प्यार करने के साथ परिवार को जिस प्रकार संभाल कर चलती हैं, जैसे वह एक गहरा समुंदर हो. चाहे सारी दुनिया उसमे समा जाये. ममता कभी कम नही होती.
