नागपुर। धार्मिक कार्यो में अग्रणी सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी ने नये शववाहिका 'स्वर्ग रथ' वाहन का पूजन कर जरूरत मंदो को समर्पित किया गया. महंत मोहनदास, महाराज रामसुंदर तिवारी ने पूजा अर्चना की. मौजूदा हालातों के मद्देनजर इष्टदेव झूलेलाल भगवान से खुशहाली, शांति की प्रार्थना की गयी.
संतोष आडवानी, सतीश मिरानी, कोडूमल धनराजानी, रमेश जेसवानी, दिपक देवसिंघानी, एन कुमार, मेघराज मैनानी, राजू माखीजा, मनोज मोरयानी, हरीराम नागपाल, मनोहर खुशालानी, सुनिल जग्यासी, जय मोरयानी, संजय धनराजानी, रवि हरदवानी, प्रेम डिंगवानी, नंदलाल झुरानी, कमलेश धनवानी की उपस्थिति रही.