Loading...

मध्य भारत के एकमेव प्राचीन श्री बद्रीनाथजी मंदिर का पट महोत्सव


अपने घरों से करें स्मरण सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों से किया निवेदन

नागपुर। देश में फैले कारोना संक्रमण के कारण मध्य भारत के एकमेव प्राचीन श्री बद्रीनाथजी मंदिर,जो कि नागपुर के सेन्ट्रल एवेन्यू रोड, दोसर भवन चौक, लोहारपुरा मे स्थित है, प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान श्री बद्रीनाथजी का पट महोत्सव, रथयात्रा, महाप्रसाद आयोजित किया जाता है, किंतु इस वर्ष श्री बद्रीनारायण मंदिर ट्रस्ट ने देश में जारी करोना संक्रमण के मद्देनजर रथयात्रा व महाप्रसाद सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये है। 

इस वर्ष शुक्रवार दिनांक १४ मई को प्रातः ६:०५ बजे, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित उमेश तिवारी द्वारा भगवान श्री बद्रीनाथजी का अभिषेक पूजन अर्चन कर सादगी पूर्ण रूप से पर्व मनाया जायेगा। साथ ही मंदिर ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों से निवेदन किया है कि कोई भी मंदिर में दर्शन हेतु न आये व अपने घर पर रहकर ही भगवान श्री बद्रीनाथजी के स्मरण करे। 

जो सहयोग वे भगवान के श्री चरणों में अर्पण करते थे उस राशि को वे प्रधानमंत्री केयर फंड में देकर देश में जारी इस महामारी से जूझ रहे पीड़ितों की सहायता से हेतु अर्पण करें। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के अकाऊंट मे जो धर्मप्रेमी श्रध्दा से राशि अर्पण करना चाहता है वह श्री बद्रीनारायण मंदिर ट्रस्ट क अ क ऊ ट न.०३५४०००१००१०६५४५ RTGS/NEFT IFC code: PUNB00३५४०० पंजाब नैशनल बैंक, किंगजवे, नागपुर में भेज सकते हैं। इस अकाउंट मे जो राशि आयेगी, वह ट्रस्ट की ओर से पीएम केयर फंड में जमा कर दी जायेगी।

धार्मिक 3384351301237482905
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list