माँ तुझे प्रणाम...
मदर्स डे पर वक्तव्य स्पर्धा का आयोजन
नागपुर। सोशल वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा संचालित बी जी श्रॉफ गर्ल्स' हाय स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, जरीपटका, नागपुर में मदर्स के उपलक्ष्य में प्राचार्या चित्रा दौलतानी के मार्गदर्शन में शाला की छात्राओं के लिए "मेरी माँ" इस विषय पर ऑनलाइन वक्तव्य स्पर्धा और गीत गायन स्पर्धा का आयोजन किया गया. इन स्पर्धाओं में शाला की अनेक छात्राओं ने भाग लिया और अपनी माँ के गुणों और त्याग के बारे में बहुत श्रेष्ठ ढंग से प्रस्तुति की.
माँ को देव रुप से नवाजा गया. इस स्पर्धा में मिडिल स्कूल से सातवीं कक्षा से प्रथम क्रमांक पर रही कु रक्षा शिवलाल वाहने, कु तन्वी दिलीप कटरे, कु सिल्विया प्रकाशचंद्र टेभुरने, छठवीं कक्षा में पहले क्रम पर कु तनिशा शुद्धोधन सहारे ने जीत हासिल की. पाँचवीं कक्षा में कु श्रेया अजय सहारे, कु आरुषि बिसेन ने कब्जा जमाया. आठवीं कक्षा से कु हर्षराधिका प्रकाश टेम्भुर्न और कु आयुषी रामचरण सहारे प्रथम पायदान पर जमे रहे|
नववीं कक्षा से कु दिक्षा शिवलाल वाहने, कु संगीता हुकुम सिंग बिसेन, कु निधि सचिन मान व तेकर ने पहली पारी हासिल की. दसवीं की कु खुशबू चतुर्भुज, विशाखा रोडगे, कु निशा शर्मा, कु सानिया जाभूलकर भी प्रथम स्थान पर बनी रहीं| जूनियर कॉलेज से मानसी चहादें प्रथम रहीं. गीत गायन में पहली स्तर पर कु छठवीं से कु अंतरा डॉहारे, हीना ठाकरे, सातवीं से कु स्वाती स्वामनानी, कु मुस्कान क्षीरसागर, आठवीं से कु प्रेरणा टेम्भुर्न, दसवीं से कु यामिनी दोहरे, कु रानी दिवाने ने प्रथम श्रेणी पर बाजी मारी| कु तनुष्का पवार, कु लक्ष्मी गौतम, वैष्णवी बिसेन, कु अनुष्का तायडे, तनिया जोशी, अलीशा टेम्भुर्न, मनस्वी खोबागड़े भी द्वितीय स्थान पर रहीं.
छात्रों ने बहुत ही सुंदर तरीकों से अपनी भावनाओं का इजहार माँ के प्रति लिए किया. पर्यवेशिका कुंभलकर ने छात्राओं की स्पर्धाओं में अपना सहयोग दिया. शाला के अध्यक्ष मेघराज जेस्वानी, प्रधान सचिव दिलीप दानी और शाला अकादमी समिति की सदस्य उषा दानी ने बच्चों के उम्दा प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा कर उनकी हौसला अफजाई की.
