Loading...

शिवाजी नगर में आधी रात के बाद तेज गंध से फैली बेचैनी


नागपुर। नगर के पॉश शिवाजी नगर में शिवाजी सभागृह के पास गली में बुधवार को आधी रात के बाद लगभग दो बजे कुछ फ्लैट वासियों को नींद उस समय उड़ गई जब अचानक एक तेज़ गंध हवा में घुल कर फैलने लगी। ऐसा लगा मानो किसी के यहां रखे किसी घातक केमीकल से गैस रिसाव हो रहा है। किसी अनिष्ट की आशंकाओं को निर्मूल करने के लिए नागरिकों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गैस रिसाव की दुर्घटनाओं के मद्देनजर अंबाझरी थाने के स्टाफ और दमकल गाड़ी ने पहुंच कर पूरे परिसर का मुआयना किया और उन्होंने भी अज्ञात गंध के स्रोत को ढूंढने का प्रयास किया।

शिवाजी नगर स्थित पारिजात एपार्टमेंट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे सब कूलर की हवा में सो रहे थे तो अचानक हवा में एक तेज़ गंध घुलने लगी। घबराहट में पूरे परिवार की नींद खुली तो असह्य गंध किसी विषाक्त गैस की भांति महसूस हो रही थी। पूरे घर के दरवाजे खोलकर पंखे कूलर बंद किए। दुर्गाप्रसाद अपने पुत्र के साथ गैस कहां से आ रही है यह देखने,समझने के लिए फ्लैट से बाहर  सड़क पर आये तो पड़ोसी परिवार के लोग भी असह्य गंध से जागकर घर से बाहर निकल आये। 

आसपास की छानबीन से कुछ समझ नहीं आया। पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दोनों ने शीघ्र मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव को महसूस किया किन्तु समझ नहीं पाये। एक स्थान पर फूटपाथ पर कोई केमीकल बिखरा पाया गया। उसी की तेज गंध हवा को विषाक्त कर रही थी ऐसा समझ में आया। दमकल ने केमीकल फैली जगह पर पानी छोड़ा और नागरिकों ने उस पर मिट्टी डाली। कुछ देर में गंध का असर कम हुआ और आसपास के रहवासियों ने राहत महसूस की। यह पता नहीं चल पाया कि वह विषाक्त केमीकल वहां कौन फैला गया था। 

समाचार 9211876473553910380
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list