धराधाम इंटरनेशनल बनाएगा डाकोमेंट्री फ़िल्म 'ऑक्सीजन'
देश विदेश के कलाकार करेंगे अभिनय
नागपुर/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने देश मे भयावह हालात पैदा कर दिए है। इस समय देश मे ऑक्सीजन की विकट समस्या बनी हुवी है।ऑक्सीजन की कमी के चलते नागरिक काल का ग्रास बन रहे है। धराधाम इंटरनेशनल देश की वर्तमान समय मे ज्वलंत समस्या ऑक्सीजन पर एक डोकोमेंट्री फिल्म 'ऑक्सीजन' बनाएगा।
धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की वर्चुवल बैठक में निर्णय लिया गया कि धराधाम इंटरनेशनल समाज की ज्वलंत समस्यायों पर आधारित फिल्म बनाएगी जिसमे देश विदेश कईं कलाकार अभिनय करेंगे। इसी क्रम में पहली डाकोमेंट्री फ़िल्म 'ऑक्सीजन' बनाने जा रही है।
बैठक में डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सीईओ धराधाम इंटरनेशनल, प्रसिद्द एंकर डॉ करिश्मा मानी, फ़िल्म निदेशक साहिल खान, पटकथा लेखक सत्यप्रकाश सिंह एवं महेश ओझा प्रधानाचार्य धराधाम इंटरनेशनल स्कूल, साहित्यकार कवि डॉ राकेश छोकर, साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ शम्भू पंवार, पर्यावरणविद डॉ संजीव कुमारी, उद्द्यमी डॉ सोना पाण्डेय, अमेरिका, अविनाश शुक्ला, अभिषेक राय, उमेश सिंह एवम डॉ सतीश चंद्र शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किये जाएंगे।
डॉ. सौरभ पाण्डेय ने बताया कि फ़िल्म की पटकथा सत्यप्रकाश सिंह लिखेंगे एवं निर्देशन साहिल खान करेंगे। इस बैठक में सभी उपस्थित गणमान्यों द्वारा फ़िल्म में अभिनय किया जाएगा साथ ही साथ अन्य कलाकार अमेरिका से डॉ रामकृष्ण शाह, श्रीलंका से डॉ उवैस, लंदन से डॉ सतनाम देवचाकर, इटली से इड़ा गुलबेरिटी, केन्या से ग्लैडी मकंबुरी, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. मारियो सी. लूसेरो फिलीपींस भी अभिनय करेंगे। बैठक में कलाकारों का भी चयन किया गया।
- डॉ शम्भू पंवार
चिड़ावा, राजस्थान
