जान माल के रक्षक : अग्निशमन जवान
नागपुर/सूरत। आज संपूर्ण देश मे कोरोना महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। उससे के लिए सभी आपदा एवं अत्यावश्यक सेवा विभाग दिन रात अपनी जान हथेली पर रखकर कार्य कर रही है।
मैं फायर ब्रिगेड विभाग से डिविज़नल फायर अधिकारी हरिभाऊ (चंद्रकांत) रामभाऊ बोरस्ते की नम्र विनंती है की, भारत देश हाल जो कोरोना जैसी महाभयंकर बीमारी से त्रस्त है, उसी मे भारत सरकार, राज्य सरकार के नगर निगम और अन्य संस्थाए मदत में जुटी है।
सभी विभाग अपने अपने हिसाब से काम मे लगे है। भारत देश के ऊपर एक वर्ष से बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है। हिंदुस्तान की रक्षा के लिए आर्मी, नेवी, हवाई दल और अलग अलग अर्ध लष्कर काम कर रहे है। हर मुसीबत और मुश्किल का सामना करना पड़ता है। भारत देश के प्रधानमंत्री और मंडल देश को बचाने की कोशिशों कर है। मै उनका शुक्रिया अदा करता हूँ।
कोरोना जैसी महामारी में पुलिस, नर्स, सफाई कामगार खुब लगन से काम कर रहे है। एक वर्ष से पूरी एजेंसीया काम कर रही है। डेली टी. वी. न्यूज पेपर में आ रहा है। लेकिन हिन्दुस्तान के कई राज्य में से काम करने वाले, इनामदार, विश्वासु we serve to save, 'त्राणाय सेवामहे' ब्रीद वाक्य का कोई उल्लेख नही हो रहा है, अग्निशमन विभाग यह विभाग का कार्य जान माल की रक्षा करना।
लेकिन कोरोना जैसी महामारी में सच्चे कोरोना योध्दा की तर्ज पर बहोत कुछ काम कर रहा है। कोविड सेन्टर में लगी आग में फंसे लोगों की जान बचाना, प्रोपेर्टी का नुकसान बचाना। हर शहर में कोरोना विषाणु का नाश करने के लिए दवाई का छिडकाव करना आदी कार्य। लेकिन आज तक अग्निशमन विभाग के कार्य कोई मीडिया ने न्यूज़ में दिखाया नही, बहोत शर्म की बात है।
हिन्दुस्तान में ऐसा सिर्फ फायर बिग्रेड विभाग है कि, जो ऎसी कोई भी कामगिरी नही जो नही कर सकते। आग, बाढ़, अर्थक्विक, (भूकंप), सुनामी, प्लैन एक्सीडेंट, ट्रेन हादसा, रेस्क्यू, इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट, गैस लीकेज, लिफ्ट रेस्क़ु, कुवे में कोई गिरना उनको बचाना। बहोत सारे काम फायर बिग्रेड विभाग करते है। लेकिन उनका काम करने का हौसला बढ़ाने वाला कोई नही। बहोत दुःख की बात है। खुद के परिवारों की कोई फिक्र नही।
24 घन्टे जनता की सेवा में जवान जूटे है। सरकार, जनता को मेरा निवेदन है कि, आप के जान, माल की रक्षा करने वालों की क़दर करो। यह जवानो को कभी कोई त्योहार पता नहीं। लोग दिवाली मनाते है,फायर वाले हमेशा उनकी सेवा में तत्पर खड़े है। पुलिस, आर्मी को कोई घटना होती है, तो पहले जानकारी मिलती है, लेकिन यह विभाग में घटना के बारे में कोई जानकारी नही होती। आग लगी है, सिर्फ मेसेज मिलता है। उसमें कौनसा केमिकल है, उनके साइड इफेक्ट क्या होगें कुछ मालूमात नही होता। जवान डायरेक्ट आग के ऊपर एन्ट्री करते है। मेरा कहेना इतनाही है कि फायर बिग्रेड की इज्जत करो। ओ आप से कुछ नही मांग रहे सिर्फ प्यार से पुकारो। WE SERVE TO SEVE निभाने के लिए फायर विभाग आप के साथ है।
- हरिभाऊ (चंद्रकांत) रामभाऊ बोरस्ते,
निवृत्त विभागीय अग्निशमन अधिकारी,
फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट, (सूरत महानगरपालिका, गुजरात)
