उत्कृष्ट पदाधिकारियों को वीएसएसएस अवार्ड से नवाजा गया : मोटवानी
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का सर्वोच्च संघटन विश्व सिंधी सेवा संगम ने महाराष्ट्र में समाज के लिए कार्य कर रहे उत्कृष्ट पदाधिकारियों को दादा गोपालदास सजनानी वीएसएसएस अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को महाराष्ट्र महिला टीम जोन 1 की अध्यक्ष किरण रामनानी पुणे को उन्होंने उत्कृष्ट कार्यो के लिए अवार्ड देकर नवाजा।
महाराष्ट्र महिला टीम की जोन 2 की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार ने शाल श्रीफल देकर किरण का सत्कार किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र युवा टीम से पुणे जिल्हे की अध्यक्ष निकिता रामनानी को भी प्रताप मोटवानी ने विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया, मोटवानी ने उन्हें महाराष्ट्र उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की। मोटवानी ने बताया कि महाराष्ट्र टीम में जो अलग अलग टीमें विश्व सिंधी सेवा संगम के बैनर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
केंद्रीय टीम के संस्थापक दादा गोपालदास सजनानी अंतराष्ट्रीय चेयरमैन ग्रेट डॉ राजू मनवानी, अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष भरत वटवानी और प्रमुख कोषाध्यक्ष उषा दीदी सजनानी के सौजन्य से महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के हस्ते अवार्ड प्रदान किया जाता है। ताकि सभी के बेहतर कार्यो के लिए उन्हें अवार्ड देकर सम्मान दिया जाए।
श्रीमती किरण रामनानी और निकिता रामनानी ने वी एस एस एस टीम का आभार माना।और महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का दिल से धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ हिना मुनियार ने किया। साथ ही अंत मे सभी का आभार भी माना।