गांवों में बिजली के तारों पर दुर्घटनाओं को आमंत्रित करती वृक्षों की शाखाएं
चंद्रशेखर चिखले के नेतृत्व में महावितरण को दिया ज्ञापन
नागपुर। कोंढाळी त. काटोल के महावितरण के उपकार्यकारी अभियंता अशोक गाणार को कोंढाळी (ग्रामीण) क्षेत्र के बिहालगोंदी, कुंडी के अलावा और गाँव मे बिजली आपुर्ती सचेत करने हेतु जि.प. नागपुर के पुर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चिखले के नेतृत्व मे निवेदन दिया।
इस अवसर पर जि.प. नागपुर के पुर्व सदस्य रामदास मरकाम, बिहालगोंदी की सरपंच ज्योत्सना मरकाम, विनोद सावरकर, बबलु बराडे, सहाय्यक अभियंता मनोहर भुते आदी उपस्थित थे। महावितरण विभाग के नियोजन की अभाव से और कोंढाली व बाजारगांव फिडर की 11 केवी की लाईन घने जंगल से 40 से 45 कि.मी. तक बिजली सप्लाई की जाती है।
इसमे पुसागोंदी, कावडीमेट, शेकापूर, माहुरखोरा, चाकडोह, रिंगणाबोडी, मिनीवाडा, दोडकी, पांजराकाटे आदी गाँवो मे बिजली आपुर्ती होती है। लाईन जंगल क्षेत्र से जाने के कारण हमेशा पेड की शाखाएं तार पर आने से, जोरदार हवा और बारीश के वजह से पेड गिरने की वजह से लाईन तुट जाती है। इससे रात बेरात बिजली गुल हो जाती है। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चोरी करते है। इतना ही नही अंधेरे मे साँप, बिच्छु काटने का डर रहता है। जंगली प्राणीयो का भी डर ग्रामीण ईलाके मे रहनेवाले नागरिकों को हमेशा रहता है।
ये सभी बातों से गाणार उपकार्यकारी अभियंता को अवगत कराया। इस पर जल्द ही उपाय योजना करने का आश्वासन दिया। इस संदर्भ मे राज्य के पुर्व गृहमंत्री अनिलबाबु देशमुख को अवगत कराया। मुख्य अभियंता (महावितरण) नागपुर, कार्रकारी अभियंता (महावितरण) काटोल इनको भी अवगत कराया।

