Loading...

शिक्षाप्रद है वीडियो : हम जीतेंगे

                                   


योग व संगीत दिवस 
          

नागपुर। योग दिवस व संगीत दिवस के अवसर पर संतरानगरी की प्रतिभाशाली गायिका, गीतकार व संगीत निर्देशिका रूही खान ने शिक्षाप्रद वीडियो "हम जीतेंगे" बनाया है जो कि तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.  कलामंच के संयोजक नरेंद्र सतीजा ने बताया कि बैंक से सेवानिवृत्त समाजसेवी अयुब खान की 28 वर्षीय बेटी रूही ने इस गीत छोड़ दो तुम सारी बुरी आदत को लिखा व संगीतबद्ध किया है. गायन में विक्रांत भारतीय एवं सेंजुती दास ने उसका साथ दिया है. 

वीडियो निर्माण में मयंक गुप्ता का विशेष सहयोग रहा है. वीडियो का उद्देश्य आयुर्वेद से लोगों को जोडना व अच्छी जीवनशैली हेतु प्रोत्साहित करना है. इसमें योगासन, खानपान व वैक्सीनेशन का भी समावेश है. कलामंच के संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति कर चुकी रूही का मानना है कि स्वास्थ्य ही धन है व योग और आयुर्वेद को जीवन का अंग बनाना चाहिए. कोरोना से उबरना व सतर्क रहना जरूरी है. इस वीडियो का मुख्य उद्देश्य ही कोविड कोष में सहायता देना है. 
कला 8388038640989304803
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list