Loading...

स्व. जगदीश जोशी को दी गई श्रद्धांजलि


नागपुर। महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा (पुणे) विदर्भ प्रांत के धनवटे सभागृह में विभाग के सचिव जगदीश जोशी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी डॉ. गिरीश गांधी ने स्व. जोशी के साथ १९६८ से बिताए क्षणों को याद किया। नगरसेविका श्रीमती प्रगति अजय पाटिल ने जगदीशजी के कार्यों, उनके हंसमुख, मिलनसार स्वभाव का उल्लेख किया। विदर्भ साहित्य संघ नागपुर की तरफ से प्रदीप मोहिते ने भी उनके कार्य पर प्रकाश डाला। 

हिंदी साहित्य की ओर से नागपाल, जनमंच की ओर से प्रमोद पांडे, हिंदी विभागाध्यक्ष मनोज पांडे, रसिकराज संस्था मराठी साहित्य की ओर से बलवंत भोयर, संदीप डावजेकर, पत्रकार बाल कुलकर्णी और महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा नागपुर की ओर से अध्यक्ष अजय पाटिल ने अपने विचार प्रकट करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की।शोकसभा में वनराई के सचिव नीलेश खांडेकर, मनोज जोशी, हेमंत नायडू, विवेक सिंह, सौरभ मगरे, सार्थक तायड़े, बबन मोकारकर, नरेंद्र इटनकर, प्रकाश काटकर, धनंजय मांडवकर, दीपक इंगोले, संजय वासे, मंजुषा पांडे उपस्थित थे।

अभिवादन 6786128694055028800
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list