वक्त की नजाकत समझते हुए लगाये पेड़ : निधि तेलगोटे
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_31.html?m=0
युवा मोर्चा युवती विभाग ने किया पौधरोपण
नागपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवती विभाग की ओर से निधि नितिन तेलगोटे के संयोजन में वक्त की नजाकत को समझते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे लगाये गये.
इस अवसर पर निधि तेलगोटे ने कहा कि कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए और वृक्षो के महत्व को समझते हुए प्रत्येक को न केवल एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए बल्कि उसका पालकत्व स्वीकार करना समय की मांग हैं.
इस अवसर पर निधि ने युवाओं को 'झाडे लावा झाडे जगवा' का नारा देते हुए युवा पीढ़ी को वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की.

