राकांपा ने उप अभियंता को विभिन्न समस्याओं का सौंपा ज्ञापन
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_34.html
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के निमित्त राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी नागपुर शहर महिला स्लम सेल अध्यक्ष प्रज्ञा शीलाताई घाटे के नेतृत्व में पानी पुरवठा अधिकारी उप अभियंता मनोज गणवीर को शहर की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराष्ट्र प्रदेश के उद्योग व्यापार सेल के अध्यक्ष तथा प्रदेश महासचिव धनराज फूसे तथा नागपुर शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव अरविंद ढेंगरे उपस्थित थे।