अनिशा शेख बनी रूग्ण कल्याण समिति की अध्यक्ष
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_669.html?m=0
पद ग्रहण करते ही मरीजों के परिजनों की सुनी समस्याएं
नागपुर। रूग्ण कल्याण समिति महाराष्ट्र प्रदेश पर समाजसेविका अनिशा शेख की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर उन्होंने नागपुर शहर में एशिया के सबसे बड़े शासकीय मेडिकल कॉलेज में आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना।
जिन परिवारों के मरीज हॉस्पिटल में भर्ती होते हैं उनके परिवार को जो उनकी देखभाल के लिए रुकते हैं उनके लिए पीने के पानी की बहुत बड़ी गंभीर समस्या है। इस भरी गर्मी में वह पानी टंकी का गर्म पीने में मजबूर थे और मानवता के जो मूलभूत अधिकार और सुविधाएं हैं उस मूलभूत सुविधाओं में सबसे जरूरी पानी की समस्या।
शासकीय रुग्णालय मेडिकल कॉलेज में जाकर वहां के डीन डॉक्टर सुधीर गुप्ता को सभी समस्याओं से अवगत कराया। और उन्होंने पूरी समस्याओं को सुना पड़ा और उन्हें तुरंत आश्वासन दिया कि मैं जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करके यह समस्याओं को निवारण करने की पूरी कोशिश करूंगा।
