जनता के विश्वास का पर्याय बने कृष्ण मोहन कन्हैया
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_891.html?m=0
नागपुर। मुजफ्फरपुर। रामपुर दयाल पंचायत निवासी युवा समाजसेवी एवं जनप्रिय व्यक्तित्व कृष्ण मोहन कन्हैया आज क्षेत्र में जनता के विश्वास और सेवा भावना के प्रतीक बन चुके हैं। 15 नवंबर 1993 को जन्मे कृष्ण मोहन कन्हैया ने वर्ष 2014 से सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से निरंतर जनसेवा में सक्रिय हैं।साधारण परिवार से आने वाले कृष्ण मोहन कन्हैया ने शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं क्षेत्रीय विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
पंचायत के एक सरकारी विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने स्वयं पहल कर भूमि क्रय कराई और उसे बिहार के राज्यपाल के नाम समर्पित कराया, जिससे विद्यालय को स्थायी आधार मिला। उनके परिवार के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को देखते हुए विद्यालय का नामकरण उनके पिता के नाम पर किया गया। चुनावी परिणामों से परे रहकर भी वे लगातार जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहते हैं।
जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक कार्यों तथा जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष पहचान दिलाई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कृष्ण मोहन कन्हैया की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास, युवाओं का स्नेह और बुजुर्गों का आशीर्वाद है। उनका मानना है कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है।