Loading...

राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डॉ. आनंद यादव को फडणवीस ने किया सम्मानित


पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं को आगे आने के लिये किया प्रेरित

नागपुर। राजस्थान में आयोजित 21 वीं राष्ट्रीय सीकई मार्शल आर्ट्स इस प्रतियोगिता में डॉ.आनंद बाबूलाल यादव ने 27 वर्ष आयु वर्ग में "ख्वांक सिकई काटा" में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल परिवार बल्कि नगर का भी नाम रोशन किया. टूर्नामेंट में 27 राज्यों के 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया.  

डॉ. आनंद बाबूलाल यादव को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रजत क्लीनिक के निदेशक एवं आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. रजत राजू ढोले की प्रमुख उपस्थिति में सम्मानित किया गया. फडणवीस ने होनहार आनंद की तरह सभी वर्गों में युवाओं से आगे आने के सबंध में मनोगत व्यक्त किये. 

डॉ  आनंद बाबूलाल यादव ने अपनी सफलता का श्रेय सिक्कई एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के डिप्टी ग्रैंड मास्टर और डीजीएच के महासचिव मास्टर रविंद्र गायकी, दिनेश. एन. राऊत, सोनई रामभरोसे यादव को दिया. डॉ. सुनिल, डॉ. अनिल खोब्रागडे, डॉ. इंद्रायणी शाह, डॉ. विनय चव्हाण, डॉ. जयंत रामटेके, अमित गुप्ता की मौजूदगी रही.
सम्मान 5675475473701694663
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list