Loading...

प्रफुल्ल पटेल एवं अनिल देशमुख ने शुरू किया नागपुर का दौरा


राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी में अनेक दिग्गजों का प्रवेश

नागपुर। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल व पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने नागपुर शहर के सभी विधान सभाओं में दौरा किया व अनेक कार्यक्रमो के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला व पूर्व नागपुर शिवसेना के रविनिश पांडेय (चिंटू महाराज), मोहन पुरुपुंज, योगेश नायकोंर व समाजसेवक गुलशन मुनियार के साथ विजय गोखलानी, सचिन अग्रवाल, व मध्य नागपुर के कार्यक्रम में काँग्रेस से राकांपा में रमण ठवकर ने घर वापसी की। 


उनके साथ राजू पठान, अष्पाक खान, इमरान खान, देवसिष खराबे, राजेश बोरकर, मो नोबिल अकील खान, अफसर खान, सोयल सयानी, जाकिर खान सहित सैकडो ने लिया राष्ट्रवादी काँग्रेस में प्रवेश। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम व पश्चिम नागपुर के कार्यक्रमो में भी अनेक लोगो ने पार्टी में प्रवेश लिया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मंहगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल व अन्य विषयों पर भाजपा को घेरा व हर हफ्ते नागपुर में कार्यकर्ताओं के घर जा जाकर संगठन को बढ़ाने व आने वाले महानगर पालिका चुनाव में ज्यादा से ज्यादा नगरसेवक चुन कर लाने की बात प्रफुल्ल पटेल ने कही। 

इस अवसर पर अनिल देशमुख, रमेश बंग, राजेन्द्र जैन, दुनेश्वर पेठे, गंगाप्रसाद गवालवंसी, आभा पांडेय, सलिल देशमुख, वेदप्रकाश आर्य, प्रशांत पवार, दिलीप पनकुले, बजरंग परिहार, वर्षा शामकुले,महिला अध्यक्ष लक्ष्मी सावरकर, युवक अध्य्क्ष शैलेन्द्र तिवारी, सुरेश गुड्धे पाटिल, महादेव फुके, रिज़वान अंसारी, दिनकर वानखड़े, शैलेश पांडेय, सैय्यद फ़ज़्लुल्लाह, 

रविन्द्र इटकेलवार, मुन्ना तिवारी, महेन्द्र भांगे, रुद्र धाकडे, संतोष सिंह, ज़ाकिर शेख, वीरेंद्र निखार, संजय तिवारी, दयाशंकर दुबे, अमोल पारपल्लीवार, सैय्यद सुफियान, अनिल बोकडे, राहुल पांडेय, राजेश अधव, सत्यम मिश्रा, उमेश पाटणकर, ज़ाकिर अली, अशोक अदिकने, अमित श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समाचार 827259603389935993
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list