5 जुलाई को वीएसएसएस मनाएगा विश्व पकोड़ा दिवस
https://www.zeromilepress.com/2021/07/5.html
प्रताप मोटवानी के हस्ते 5 बेस्ट पकोड़ा व्यंजन को पुरस्कार
नागपुर। पूरे विश्व मे सिंधी समाज मे नव चेतना लाने और सिंधी परिवारों में सिंधी संस्कृति को बढ़ावा, सिंधी बोली को घर घर मे बच्चों सहित बढ़ावा देने के अलावा सिंधी खान पान को जीवित रखने के लिए 11 अप्रेल को सिंधी समाज का प्रमुख व्यंजन दाल पकवान दिन बेहद हर्षोल्लास से मनाया गया था। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम सोमवार को नागपुर में वर्धमान नगर स्थित सिंधु भवन में शाम 4 बजे से पकोड़ा दिवस मनाएगा।
युवा महिला टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी के संयोजन में 5 बेस्ट पकोड़ा व्यंजन को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर बेहतरीन कार्यं करने वाली टीम महिला विदर्भ टीम की श्रीमती कंचन जग्यासी की टीम को और नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष सुनीता बजाज की पूरी टीम को मुम्बई केंद्रीय टीम द्वारा भेजे गए वीएसएसएस अवार्ड अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के हस्ते सम्मानित किया जाएगा।
5 जुलाई को पूरे विश्व मे सिंधी परिवार अपने घरों में अलग अलग टाइप के पकोड़े बनाकर खुद और आस पास के अन्य समाज के परिवारों को खिलाएंगे। सिंधी परिवारों में बच्चे चाइनीज फ़ूड की तरफ आकर्षित हो रहे है। उन्हें अपने सिंधी समाज के लाजवाब व्यंजनों से अवगत करना इसका वास्तविक उद्देश्य है।
मोटवानी ने बताया कि नागपुर में सिंधु भवन में आयोजित पकोड़ा दिवस समारोह में महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, महाराष्ट्र युवा महिला टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध, विदर्भ महिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी, नागपुर महिला टीम अध्यक्ष सुनीता बजाज, पूर्व नागपुर महिला अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, नार्थ नागपुर महिला अध्यक्ष भूमिका प्रेमानी,
सेंट्रल नागपुर महिला टीम अध्यक्ष किरण तोतलानी, सेंट्रल नार्थ महिला टीम अध्यक्ष वंदना वटीयानी, पूर्व नागपुर युवा महिला टीम अध्यक्ष धुर्वी मोटवानी और विदर्भ टीम पुरुष अध्यक्ष नरेश जुम्मानी, नागपुर पुरुषों की टीम अध्यक्ष महेश ग्वालानी की टीम सम्मिलित होकर पकोड़ा दिवस कार्यक्रम को बेहद सफल और रोचक बनाएगे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी सह संयोजक सुनीता जेसवानी ने बताया कि सिंधी समाज मे करीब 32 टाइप के पकोड़े बनाये जाते है। उसके साथ बेहद स्वादिष्ट चटनियां भी बनाई जाती है। पकोड़े चटनी लगा ब्रेड या सैंडविच ब्रेड के साथ बेहद ही स्वादिष्ट हो जाती है। जुलाई में वर्षाकाल में शाम को पकोड़ों का नाम सुन मुंह मे पानी आ जाता है। सिंधी समाज मे बिहु के पकोड़े बेहद पसंद किए जाते है। कार्यक्रम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के शुभ हस्ते होंगा।