Loading...

किन्नरों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर हुआ संपन्न


नागपुर। महानगर पालिका एवं किन्नर विकास बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था ने संयुक्त रूप से किन्नरों के लिए निशुल्क विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था। 


लोक कल्याण समिति, नागपुर के सहयोग से देशपांडे ले आउट, त्रिमूर्ति नगर वाटर टैंक के पास, भंडारा रोड, त्रिमूर्ति नगर मराठी प्राइमरी स्कूल में किन्नर विकास बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था की अध्यक्षा रानी ढवले ने भी टीका लगवाया। 


इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतिरिक्त मनपा आयुक्त राम जोशी, उपमहापौर मनीषाताई धावडे, पूर्व नगरसेवक हितेश जोशी, लोक कल्याण समिति के सदस्य गौरव जाजू, श्रद्धा जोशी, वैद्यकीय आघाडी के अध्यक्ष डॉ. गिरीश चरडे, किन्नर विकास बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था की सचिव राशि कोचे, चांदनी गजभिए, शिवन्या ढवले, सारिका ढवले, नेहा मडावी सहित अन्य उपस्थित थे।
स्वास्थ्य 7919004430565658985
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list