Loading...

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 101 वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान


नागपुर/रायपुर। प्रति वर्ष विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता हैं यह दिवस हर साल 21 अगस्त को मनाया जाता हैं। इसे पहली बार सन 1991 में मनाया गया था, जब संयुक्त राष्ट्र ने साल 1990 में वृद्ध नागरिकों के सम्मान में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करना है। और साथ ही लोगो को वरिष्ठ  नागरिकों की देखभाल और उनके कल्याण के लिए जागरूक करना है। 

इस मौके पर दुनियाभर में कई संगोष्ठी आयोजित की जाती हैं, जिसमे व्यस्क नागरिकों के महत्व को बताया जाता है। आज के आधुनिक समय मे लोग वयस्क नागरिकों को स्नेह और सम्मान देने स्व कतराते है। इसी दृष्टि कोण को ध्यान में रखते हुए रायपुर स्तिथ छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कॉलोनी कबीर नगर में युवाओं ने अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित पीके तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि अगले वर्ष और बड़े स्तर पर आयोजन करेंगे क्योंकि इस कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों ने सराहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, कबीर नगर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी, प्रकाश इंडस्ट्रीज के वाईस प्रेसिडेंट रविन्द्र सिंह पार्षद घन श्याम क्षत्री और सतवीर सिंह तंवर और राष्ट्रीय कायस्थ महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव मौजूद थे।
सम्मान 221506180420175262
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list