Loading...

जीरो माइल आइकन अवार्ड तथा 15 वें स्थापना दिन विशेषांक का हुआ विमोचन


सम्मान हमारे कार्य की क्षमता को बढाता है : महापौर


नागपुर। सिविल लाइंस स्थित होटल हेरिटेज में आज जीरोमाइल राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के 15 वें स्थापना दिन के अवसर पर विशेषांक का विमोचन एवं जीरोमाइल आइकन अवार्ड - 2021 हुआ। 

समारोह में नागपुर शहर के महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, शिक्षा महर्षि एवं समाज सेवक राजाभाऊ टांकसाले, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे, विभागीय केंद्र नागपुर के अध्यक्ष अजय पाटिल, महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष अनिल अहिरकर, 

महाराष्ट्र शासन द्वारा जल भूषण सम्मान से सम्मानित प्रवीण महाजन, डायरेक्टर प्रोड्यूसर तथा अभिनेता रविंद्र अरोड़ा, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क भंडारा के डायरेक्टर डॉ चंदन सिंह रौटेले तथा शिबा रिफ्लेक्शन एंड जन कल्याण समिति के मार्गदर्शक राकेशकुमार जेफ उपस्थित थे। 

महापौर दयाशंकर तिवारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज कार्य करते हुए लोगों को यदि सम्मान प्राप्त होता है तो उसकी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी जो लोग समाज कार्य को महत्व देते हुए आगे बढ़ते हैं वही हमारा सम्मान है। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने जीरो माइल आइकन अवार्ड से सम्मानित अलग-अलग क्षेत्रों के आए हुए महानुभाव का अभिनंदन करते हुए सराहना की। राजाभाऊ टांगसाले ने पुस्तक विमोचन के साथ सभी को शुभकामनाएं भी दी। 

इस अवसर पर अजय पाटिल, अनिल अहिरकर, प्रवीण महाजन, रविंद्र अरोड़ा तथा राकेश कुमार जेफ ने भी विचार व्यक्त कर जीरो माइल के स्थापना दिन की शुभकामनाएं के साथ आयोजकों की भी सराहना की। 

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रितपालसिंह भाटिया, समीर सराफ, सच्चानंद लालवानी, महेश पानसे, प्रकाश हेड़ाउ तथा एड डॉ फिरदोस श्रॉफ ने भी विचार व्यक्त किए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए जीरो माइल आइकन अवार्ड से सम्मानित सम्माननीय व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार रखे। 

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मोहम्मद सलीम ने किया। जीरो माइल राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक के मुख्य संपादक आनंद शर्मा एवं संपादक श्रीमती विद्या शर्मा ने सभी का आभार माना। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में जीरो माइल फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी, डॉ प्रवीण डबली, शरद नागदेवे, प्रदीप सेंडे, तुषार नायडू, दिनकर वानखेडे, राहुल बोडखे, हर्ष शर्मा सहित अन्य का योगदान रहा।

समाचार 737441171357636107
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list