महापौर का 18+ आयु के मुफ्त टीकाकरण मुहिम के लिए किया सत्कार
नागपुर। देशपांडे लेआउट, सूर्यनगर, पूर्व वर्धमान नगर, हिवारी नगर के नागरिकों ने समाजसेवी मनोज अग्रवाल के अगुआई में महापौर दयाशंकर तिवारी का सत्कार स्थानीय नागरिकों ने अशोक सावरकर व अन्य के हस्ते किया गया।
यह सत्कार महापौर दयाशंकर तिवारी व नागपुर महानगर पालिका आयुक्त, स्वास्थ सभापति संजय महाजन व मनपा स्वास्थ विभाग की टीम ने जो 18+ आयु के लोगो के लिए कोरोना महामारी से बचाव का मुफ्त टीकाकरण मुहिम में तेजी से उत्कृष्ट कार्य कर रही है उस कार्य के लिए किया गया।
सौ श्वेता प्रदीप पोहाणे, मनोज अग्रवाल व विनोद कोचर के साथ अन्य लोगो ने कई महीने पहिले 18+ आयु के लिए कोरोना से बचाव का टीकाकरण जल्द चालू करने की मांग की गई थी जो मनपा के द्वारा काफी तेजी से टीकाकरण कार्य चालू है।
सत्कार कार्यक्रम में प्रमुखता से उपमहापौर सौ मनीषा धावड़े, प्रभाग 24 नगरसेवक व पूर्व सभापति स्थाई समिति प्रदीप पोहाणे, सभापति दुर्बल घटक सौ कांता ताई रारोकर विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर मनोज अग्रवाल के साथ जे पी शर्मा, विनोद कोचर, महेंद्र कटारिया, आशीष धावड़े, लखन श्रीवास, नंदकुमार सोनी, राजेश खापरे, रवि भोजने आदि उपस्थित थे।
