Loading...

डॉ मीनू पाण्डेय श्री रामेश्वर प्रसाद नवीन पुरस्कार 2020 सम्मान से सम्मानित


नागपुर/भोपाल। 14 अगस्त को भोपाल के हिन्दी भवन में मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन, भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में  भोपाल की डाॅ मीनू पांडेय नयन को स्व श्री रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव नवीन पुरस्कार 2020 सम्मान से सम्मानित किया गया। 
यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर, संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री, कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के उपाध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्री के जी सुरेश, कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, जवाहर कर्नावट, निदेशक, हिन्दी भवन एवं डॉ सुरेन्द्र विहारी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष, हिन्दी भवन न्यास के कर कमलोंं से प्रदान किया गया। 

इस सम्मान में 11000 रुपये, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा हिन्दी एवं बुंदेली के प्रचार प्रसार के लिए किए गए कार्यों एवं उनकी कृति बुंदेली बतरस के लिए प्रदान किया गया। डाॅ मीनू पांडेय आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं, जिसके द्वारा पूरे कोरोना काल में देश विदेश के 700 से अधिक साहित्यकारों का फेसबुक लाइव आयोजित करवा चुकीं हैं। 

वो विगत 26 वर्षों से उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं एवं अब तक अंग्रेजी शिक्षण की 19, एकल हिन्दी काव्य संग्रह तीन एवं बुंदेली की एक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। उनकी पुस्तक आयाम जिंदगी के पिछले वर्ष मध्यप्रदेश की 20 चर्चित पुस्तकों में स्थान पा चुकी है।
सम्मान 8904350922072282011
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list