लाइव ऑर्केस्ट्रा में 65 गायकों द्वारा 65 गानों का रिकॉर्ड
https://www.zeromilepress.com/2021/08/65-65.html?m=0
वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में मो. रफी मंच की होगी एंट्री
नागपुर। पद्मश्री मो. रफी मंच नागपुर द्वारा आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट में वादकों के साथ 65 गायकों ने बॉलीवुड की विभिन्न फिल्मों के विभिन्न गायकों के 65 गीतों का प्रदर्शन करते हुए 32 गानों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रविवार सुबह नौ बजे से अमृत भवन, उत्तर अंबाझरी मार्ग, रामदासपेठ में लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड धारक और आयोजक सुनील वाघमारे द्वारा आयोजित किया गया था और राजू व्यास (सारे गामा ग्रुप) द्वारा सह-आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर सरगम म्यूजिक एकेडमी के निदेशक भरत नरूले, केटी मोटिवेशनल म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक कैलाश तानकर, सिने टेक एंटरटेनमेंट एंड म्यूजिक एकेडमी के निदेशक मनोज ठक्कर, ग्रेट मेलोडीज के निदेशक शिवकुमार अवझे, राजू व्यास (सारे गामा ग्रुप) मुख्य आयोजक थे। इस अवसर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड्स आफ इंडिया के अध्यक्ष पवन सोलंकी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का फेसबुक पर भी सीधा प्रसारण किया गया।
इस कॉन्सर्ट की शुरुआत अहिंसा तिरपुड़े ने 1978 में गायिका लता मंगेशकर की आवाज लोकप्रिय हुये सत्यम शिवम सुंदरम के प्रदर्शन के साथ की। उसके बाद एक एक गायक आए और उमा देवी, शमशाद बेगम, हेमंत कुमार, एस. डी. बर्मन, मुकेश, तलत महमूद जैसे उनके पसंदीदा गायकों की प्रस्तुती दी। उसमे अफसाना लिख रही हूं, सैया दिल में आना रे, बेकरार कर के हम, ओ मांझी मेरे मांझी जैसे 65 गीत 65 गायकों द्वारा प्रस्तुत किये गये। देवा श्री गणेश जैसे कुछ मराठी गानों को भी गायकों ने गाया। शाम 4.45 बजे गायकों ने 65 गानों की प्रस्तुति देकर कीर्तिमान स्थापित किया।
अ
निषा तिरपुडे, पुरुषोत्तम तैसकर, अनिल पिल्ले, नितीन झाडे, रश्मी राईतकर, अंजली दाबरसे, मनिष रॉय, सुभाष बैरिसाल, मो. सलीम शेख, अजय मलिक, प्रमोद अंधारे, राजेश मलिक, प्रांजली तारे, अंजली वानखेडे, सतीष खरे, योगिता गडेकर, राणी जैन, अक्षय निंबुरकर, श्रुती कोलते, मानसी कान्हे, शालिनी सिन्हा, इरफान खान, विशाल नहारकर, शोएब खान, राहूल हुमाने, तेजस्विनी कोमलकर, अनिल बोबडे, अपूर्वा गिरडे, स्नेहल पारस्कर, माधुरी पाटील, धीरज घीचरे, आकांक्षा होशिंग, गणेश काळबांडे, विजय गायधने, अपर्णा गुप्ते, प्रतिक शाह, आनंद पुरोहित, नमिता गडेकर, प्रकाशचंद्र खोत, खुशबू चौधरी, प्राची पाठक, राघवेंद्र तारे, मयूर पतैत, संतोष सोनी, भूषण गजभिये, आरती गोरले, अभय अगल्ते, वरूण तांबसकर, क्षितिज महाजन, सायली डाखोळे, कृष्णा कपूर, गौरव जैन, शिल्पा पाठक, भूषण भामकर इन गायकों ने गीत प्रस्तुत कर रिकॉर्ड स्थापित करने में अपना सहयोग दिया। उन सभी को पवन सोलंकी के करकमलों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को सुनील वाघमारे, राजू व्यास, कैलाश टंकर, मनोज ठक्कर, सरगम म्यूजिक एकेडमी, ग्रेट मेलोडीज शिवकुमार अवजे के फेसबुक पेज पर प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में विधायक गिरीश व्यास, जयप्रकाश गुप्ता, हेमंत गडकरी, नरेश डोंगरे मुख्य अतिथी उपस्थित थे।
