शेर ए सिंध शहीद हेमू कालानी स्मारक का सौंदर्यीकरण
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_0.html
नागपुर। अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत व शहीद हेमू कालानी स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्मारक का रंग रोगन , साफ सफाई कर सौंदर्यीकरण किया गया गया.
सर्वप्रथम हेमू कालानी की प्रतिमा पर सभी ने मिलकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन करते हुए नमन किया गया. राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सदैव हेमू कालानी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहे उन्हें शत् शत् नमन करते हैं साथ ही स्मारक के सौंदयीकरण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.
इस कार्य में प्रमुख रुप से अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदर लाल तारवाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान सेतिया, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी, महासचिव रवि चदंवानी, उपाध्यक्ष सुखदेव भागचंदानी, विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, कोषाध्यक्ष भागचंद केवलरामानी, सह सचिव देवानंद मोटवानी राजकुमार केवलरामनी आदि ने अथक प्रयास किया.
सभी कार्य अखिल भारतीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक वासु कलवानी व राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर नागरानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।