मेलोडी स्टार्स और एस. पी. सिंह द्वारा गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_10.html
नागपुर। प्रदीप गौर के मेलोडी स्टार्स और एस. पी. सिंह की ओर से रविवार को संगीतमय कार्यक्रम 'जिंदगी तो बेवफा है' पेश किया गया।
हरहुन्नरी गायक, अभिनेता किशोर कुमार को उनके कुछ चुनिंदा गीतों के माध्यम से श्रद्धांजली की गयी।
इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप गौर थे , जबकि मंच संचालन के डायरेक्टर मेलोडी मेकर एस. पी. सिंह ने किया। इसमें नागपुर के प्रमुख कराओके गायकों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ऑस्कर कल्चरल सिंगिंग अकादमी के निदेशक पी. कुमार कुमार और वॉयस ऑफ किशोर कुमार अजय मलिक की विशेष उपस्थिति थी।
विजय गायधने, टी. के. बालकृष्णन, गुणवंत हर्षे, अजय मुखर्जी, प्रवरसेन मुडे, अतुल सोहनी और विजय कपाळे ने विभिन्न गीतों का प्रदर्शन किया।
गुणवंत हर्षे ने अजनबी तुम जाने गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद उन्होंने दो और गाने गाए। प्रदीप गौर यांनी पलभर के लिये कोई हमे ,मेरे नयना सावन, बालकृष्ण ने ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत, आज पहली मुलाकत जैसे चार गाने गाए।
अतुल सोवनी ने ओ मांझी रे, बड़ी सुनी सुनी है, पल पल दिल के पास गाने परफॉर्म किये। अजय मुखर्जीने दीलबर मेरे, छूकर मेरे मन को, प्रवरसेन मुडे ने रोते हुए आते हैं सब जैसे गाने गाए, विजय कपले ने रूप तेरा मस्ताना जैसे गाने गाए।
विशेष आमंत्रण पं. कुमार और अजय मलिक ने अपनी सुरीली आवाजों से सभी का दिल जीत लिया। एस. पी. सिंह ने अपने अनूठे अंदाज में मंच का संचालन किया।