प्रकृति सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक है : सतीजा
नेचरोपैथ युवतियां सम्मानित
नागपुर। नेचरोपैथी अर्थात प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति स्वस्थ रहने की सर्वोत्तम विधि है एवं प्रकृति सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक है. उक्ताशय के विचार कलामंच के संयोजक नरेंद्र सतीजा ने व्यक्त किए. सोलंकीवाड़ी में नेचरोपैथी कोर्स पूर्ण करने वाली युवतियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि युवतियां सीखें और दूसरों को भी सिखाएं. यह आत्मनिर्भर बनाने का भी अच्छा माध्यम है.
नेचरोपैथ डा आलम ने प्राकृतिक चिकित्सा के संदर्भ में समुचित मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हर बीमारी का समाधान हमारे ही पास है. नेचरोपैथी को प्रोत्साहन देना जरूरी है. रिमझिम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निदेशिका डा आभा जैन ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा हीलिंग थेरेपी स्वस्थ रहने की कला है. जरूरी है हम पूरे विश्वास के साथ अपनाएं. हम युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं. आभार बरखा जैस्वाल ने माना. कार्यक्रम में सोनाली नले, रूपल पाटिल, ओजस, कृतिका, अरविंद खंडाले, हेतिक जैन आदि का सहयोग रहा.