राकांपा मीडिया सेल ने पुलिस आयुक्त को सौपा ज्ञापन
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_15.html?m=0
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे शिष्टमंडल ने पुलिस आयुक्त को कर्मचारीयो के देरी से हो रहे वेतन को लेकर ज्ञापन सौपा।
अमित दुबे ने पुलिस आयुक्त को बताया की पुलिस कर्मचारी जिनका जीवन हर पल संकटों से घिरा होता है बावजूद आम जनता की सेवा के लिए तत्पर होते हैं। सबसे ज्यादा बीपी, पाइल्स, शुगर इत्यादि गंभीर बीमारी पुलिस कर्मचारी को होती है, जिसका मुख्य कारण उनके ड्यूटी का समय अनियमित होना होता है। फिर भी वे अपना दुख दर्द कभी किसी को नही सुनाते है।
कुछ साल पहले पुलिस कर्मचारी का पगार हर माह की 1 तारीख को हो जाता था मगर कुछ समय से यह नियमित चैन टूट सी गई है। कई बार तो माह की 10 तारिख होने के बावजुद भी वेतन नही होता है। जिसे फिर से नियमित करने की अत्यंत आवश्यकता है।
पुलिस कर्मचारीयो का पगार समय पर ना होने से उनके साथ-साथ उनके परिवार पर भी मानसिक तनाव का बोझ बढ़ता है जो की पुलिस कर्मचारी के साथ अन्याय करने जैसा प्रतित होता है।
किसी को होम लोन की किस्त, किसी को बच्चो का शिक्षा लोन भरना पडता है, पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से जब पुलिस कर्मचारी का पगार सही समय पर नहीं होता तो उनके उपरोक्त किस्तों की जो नियमित बंधी डोर टूट जाती है, जिनसे पुलिस कर्मचारी की किस्त डूबने से उनका सिविल स्कोर खराब होता है। उनका सिविल स्कोर खराब हो मगर मजबूरन एक निश्चित समय पर वेतन ना हो पाने से वे गलत साबित होते है और पुलिस की छवि बकाया किस्त क्रेडिट लोन इत्यादी भुगतान वेतन के कारन समय पर ना होने से खराब हो होती है।
इसलिये पुलिस कर्मचारीयो की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मचारीयो का वेतन हर माह की 1 तारीख को किया जाये ऐसी मांग की गयी।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर द्वारा सौंपे ज्ञापन की समस्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन अमित दुबे को दिया। इस अवसर पर मनीष जैस्वाल, नितिन मिश्रा, बलजीत सिंग ढिल्लन, सुनील लव्हात्रे उपस्थित थे।